‘बाहुबली’ की देवसेना जैसा दमदार किरदार निभाना चाहती हैं अंबिका वाणी
‘दिव्य प्रेम’ की मीशा को पसंद है रानी जैसी शालीनता और योद्धा जैसा साहस, मजबूत महिला किरदार निभाने का है सपना
मुंबई। टीवी अभिनेत्री अंबिका वाणी पर्दे पर ऐसा किरदार निभाना चाहती हैं, जिसमें रानी जैसी शालीनता और योद्धा जैसा साहस हो। सन नियो के शो ‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ में मीशा का किरदार निभा रहीं अंबिका की ख्वाहिश है कि उन्हें फिल्म ‘बाहुबली’ की देवसेना जैसा दमदार रोल मिले।
अंबिका का कहना है कि देवसेना का आत्मविश्वास, निडरता और मुश्किल परिस्थितियों में भी हार न मानने का जज्बा उन्हें बेहद प्रभावित करता है। वह भी ऐसा किरदार निभाना चाहती हैं, जिसमें एक्शन, भावनाओं और मजबूत सोच का अनूठा मेल हो।
अभिनेत्री के मुताबिक, किसी महिला किरदार की पहचान सिर्फ उसकी खूबसूरती से नहीं, बल्कि उसकी हिम्मत, समझदारी और मजबूत इरादों से होनी चाहिए। ऐसा किरदार दर्शकों को प्रेरित करने के साथ उनके दिलों में भी जगह बनाता है।
देखिए अंबिका वाणी को ‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ में, हर सोमवार से शनिवार शाम सात बजे, सिर्फ सन नियो पर।


No comments:
Post a Comment