विदेशी अंशदान संशोधन विधेयक पर एनएफपीआरसी फाउंडेशन ने जेपीसी के समक्ष रखे सुझाव
नई दिल्ली। एनएफपीआरसी फाउंडेशन ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 को लेकर डॉ. संजय जायसवाल की अध्यक्षता में गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के समक्ष अपने विचार और सुझाव प्रस्तुत किए।
फाउंडेशन की ओर से विधेयक में प्रस्तावित संशोधनों पर शोध आधारित दृष्टिकोण रखते हुए कहा गया कि भारत में विदेशी अंशदान को नियंत्रित करने वाली नियामक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाने के व्यापक उद्देश्यों के अनुरूप प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए।
बैठक में विधेयक के विभिन्न प्रावधानों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान प्रस्तावित नियामक बदलावों, संस्थागत प्रक्रियाओं और उनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर सुझाव दिए गए। इसके अलावा संपत्तियों के प्रबंधन और संस्थागत निगरानी से जुड़े पहलुओं पर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर एनएफपीआरसी फाउंडेशन की ओर से निदेशक साहिल देव, शोध निदेशक अनंत कृष्ण, टीम प्रबंधक मोनालिसा नंदा और परामर्शदाता हर्ष अनमोल उपस्थित रहे।
फाउंडेशन ने अपनी भागीदारी के माध्यम से विधेयक पर संसदीय विचार-विमर्श में शोध आधारित सुझावों और दृष्टिकोण का योगदान दिया।


No comments:
Post a Comment