पीईटी परीक्षा केंद्रों का एसपी सिटी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी
मेरठ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 के दृष्टिगत रविवार को पुलिस अधीक्षक नगर ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश व्यवस्था, अभ्यर्थियों की चेकिंग तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता को परखा।
एसपी सिटी ने संबंधित अधिकारियों और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मुस्तैद रखी जाए। अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और परीक्षा केंद्रों पर अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।


No comments:
Post a Comment