आईआईएमटी इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘आइडियाथॉन 2026’ का सफल आयोजन

विद्यार्थियों ने नवाचार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में प्रस्तुत किए रचनात्मक विचार

मेरठ। आईआईएमटी इंजीनियरिंग कॉलेज के एमबीए विभाग द्वारा इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (शिक्षा मंत्रालय की पहल) एवं स्टार्ट-अप लॉन्च पैड फाउंडेशन के सहयोग से ‘आइडियाथॉन 2026’ का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम ‘कोई आइडिया है? उसे पेश करें। उसका बचाव करें। जीत हासिल करें।’ रही। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, रचनात्मक सोच, समस्या-समाधान, प्रस्तुतीकरण कौशल तथा उद्यमशीलता की भावना को प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न छात्र टीमों ने फिनटेक, सस्टेनेबिलिटी, एडटेक, हेल्थ टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, रोबोटिक्स तथा इलेक्ट्रिक वाहन एवं स्वच्छ ऊर्जा जैसे समसामयिक विषयों पर अपने अभिनव विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान चेल्सी के नेतृत्व वाली टीम (एमबीए प्रथम वर्ष) ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान दीपांशी के नेतृत्व वाली टीम ने तथा तृतीय स्थान क्षितिज के नेतृत्व वाली टीम (बी.टेक) ने प्राप्त किया। प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रस्तुतियां दीं और अपनी नवाचारी सोच का परिचय दिया।

कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में डॉ. शिल्पी सिंह, विभागाध्यक्ष डॉ. विख्यात सिंघल तथा फैकल्टी कोऑर्डिनेटर डॉ. शिखा दुबे शामिल रहे। इस अवसर पर डॉ. गीतिका शुक्ला एवं चंद्रपाल भी उपस्थित रहे। सभी संकाय सदस्यों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें अपने विचारों को व्यावहारिक व्यावसायिक मॉडल एवं स्टार्टअप के रूप में विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के समापन पर डॉ. विख्यात सिंघल ने निर्णायक मंडल, सभी संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में आयोजित होने वाली नवाचार एवं उद्यमिता संबंधी गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts