रुड़की रोड से जटौली फाटक मार्ग पर 1.55 करोड़ से बनेगा सेतु, विधायक अमित अग्रवाल ने किया शुभारंभ

मेरठ। मेरठ कैंट विधानसभा क्षेत्र के पल्लवपुरम मंडल में रुड़की रोड से ग्राम जटौली फाटक तक जाने वाले मार्ग पर नाले के ऊपर 1 करोड़ 55 लाख रुपये की अनुमानित लागत से सेतु निर्माण कार्य शुरू कराया गया। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने मंडल अध्यक्ष, पार्षदगण, मंडल पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विधायक अमित अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों को मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सेतु निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts