11 दिन में ही विवेक बाफर ने खड़ी कर दी रालोद की पूरी फौज, 58 पदाधिकारियों को सौंपी कमान
90 वार्ड-90 संवाद अभियान से महानगर के हर कोने तक पहुंचेगी पार्टी, सभी वर्गों को साधने की रणनीति
मेरठ। महानगर अध्यक्ष की कुर्सी संभालने के महज 11 दिन के भीतर विवेक बाफर ने राष्ट्रीय लोकदल की नई टीम तैयार कर संगठन में हलचल बढ़ा दी है। महानगर कमेटी का गठन करते हुए 58 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई टीम के जरिये पार्टी ने महानगर में अपनी सियासी जमीन मजबूत करने और आगामी चुनावों से पहले कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की तैयारी शुरू कर दी है।
कमेटी की घोषणा के बाद आयोजित प्रेसवार्ता में विवेक बाफर ने कहा कि संगठन में जाति, धर्म और संप्रदाय से ऊपर उठकर सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना और कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारी देना नई कमेटी का प्रमुख उद्देश्य है।
90 वार्डों में संवाद, बूथों तक पहुंचेगा संगठन
विवेक बाफर ने बताया कि नई टीम को 90 वार्ड-90 संवाद अभियान की जिम्मेदारी दी गई है। इसके तहत पदाधिकारी प्रत्येक वार्ड में लोगों से सीधा संपर्क करेंगे। स्थानीय समस्याओं को जानने के साथ पार्टी की नीतियों और विचारधारा से लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। अभियान के जरिये बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार करने की योजना है।
इन नेताओं को मिली प्रमुख जिम्मेदारियां
मौ. अब्बास कुरैशी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष पद पर वरुण मलिक, अरशित हैरी, साहिल जैन, सरदार परमजोत सिंह, शुभम गर्ग और रवि सोनकर को जिम्मेदारी दी गई है।
महासचिव पद पर मौ. नावेद, महान जैन, अवधेश प्रताप सिंह, एडवोकेट बबीता वर्मा, नितिन अग्रवाल, सरफराज अंसारी, राजेश भाटिया, अकरम गाजी, कामरान जिलानी और ओमकार प्रजापति को शामिल किया गया है।
सचिव पद पर अर्जुन चौधरी, मोनू कुमार बौद्ध, अंजली गुप्ता, रितिक त्यागी, यश शर्मा, हर्ष खटाना, साकिब वकार, मौ. अयान, हर्ष कुमार प्रजापति और नीटू प्रजापति को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विधानसभा स्तर पर कैंट की कमान विजय ओबराय, शहर की मोहम्मद मोबीन और दक्षिण की जसविन्दर सिंह गुर्जर को दी गई है। हर्ष मलिक को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
27 सदस्य भी बने महानगर टीम का हिस्सा
कमेटी में सदस्य के रूप में हाजी युसुफ, हाजी शाहिद, उवेस रहमतउल्लाह, शिव कुमार प्रजापति, विक्रम सिंह प्रजापति, अभिषेक चौधरी, शुभम काकरान, यश गुप्ता, अनमोल काम्बोज, सुनील बंसल, सरदार महेन्द्र सिंह छेककर, सत्यप्रकाश वाल्मीकि, फुरकान अली, यासीन अंसारी, जिशान सिद्दीकी, नाशिर अली, हाजी जफर, हाजी तुफैल, मो. शाह आलम, हाजी शाकिर, शाहरुख पहलवान, मुरशलीन पहलवान, शाकिब वकार, मो. लाईक, अब्दुल हन्नान, जफर राजपूत और बरकत अली को शामिल किया गया है।
कमेटी गठन पर सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, विधायक गुलाम मोहम्मद, क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक और जिलाध्यक्ष अनिकेत समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। नई टीम ने महानगर में रालोद को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।


No comments:
Post a Comment