‘संविधान बचाओ, देश बचाओ’ के नारों से गूंजा कमिश्नरी चौराहा

मेरठ। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों और संविधान की मूल भावना की रक्षा के संकल्प के साथ रैली निकाली। रैली प्रातः कमिश्नरी चौराहे से प्रारंभ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली के समापन पर कमिश्नरी चौराहे पर स्थापित भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने ‘संविधान बचाओ, देश बचाओ’ के गगनभेदी नारे लगाए और सामाजिक न्याय, समानता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया। वक्ताओं ने बाबा साहेब के संघर्षों और उनके विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि संविधान में निहित समानता, न्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

रैली में मेरठ शहर विधायक हाजी रफीक अंसारी, किठौर विधायक शाहिद मंजूर, जिला अध्यक्ष कर्मवीर गुर्जर गुमी, पूर्व जिला अध्यक्ष जानू चौधरी, शहर विधानसभा अध्यक्ष चौधरी शाहिद पहलवान, शहर विधानसभा सचिव इबाद खान, शहर विधानसभा उपाध्यक्ष अरशान अली तथा युवजन सभा महानगर सचिव एडवोकेट मेहताब मूसा सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ संविधान की रक्षा के प्रति जनजागरण का संदेश देना रहा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts