युवा संसद में गूंजे युवाओं के विचार, कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने प्रतिभाओं को किया सम्मानित

'GEN-Z की संसद – National Youth Parliament 2026' में युवाओं ने रखे नवाचारी विचार, लोकतंत्र और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी पर हुआ संवाद

मेरठ। 'मंथन' संस्था के तत्वावधान में आयोजित 'GEN-Z की संसद – National Youth Parliament 2026 एवं युवा संवाद' और अवॉर्ड सेरेमनी में कैंट विधायक अमित अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में युवाओं ने अपने विचारों, नवाचारी दृष्टिकोण और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया।



इस अवसर पर विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि युवा देश का वर्तमान और भविष्य हैं। युवाओं के साथ सीधा संवाद स्थापित करना, उनके विचारों को समझना और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। उन्होंने युवा संसद को युवाओं की प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता को सामने लाने वाली सराहनीय पहल बताया।

कार्यक्रम के दौरान युवा संसद में युवाओं के उत्कृष्ट विचारों और देश के प्रति उनके उत्साह को देखकर विधायक ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले प्रतिभाशाली युवाओं को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस प्रेरणादायी आयोजन के लिए विधायक ने मंथन के फाउंडर अमु शर्मा, ओम ठाकुर, कार्तिक शर्मा सहित पूरी आयोजन टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts