‘मायसा’ के आखिरी युद्ध में रश्मिका मंदाना का दमदार अवतार


मुंबई। ‘मायसा’ में रश्मिका मंदाना एक बिल्कुल नए और अनदेखे अवतार में नजर आएंगी। भारत के पहले महिला-केंद्रित पैन-इंडिया सिनेमाई प्रोजेक्ट के रूप में पेश की जा रही यह फिल्म रोमांचक एक्शन और पिता-बेटी के भावनात्मक रिश्ते की कहानी को एक साथ पिरोती है। फिल्म 27 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

‘मायसा’ साल 2026 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बनकर उभरी है, जिसमें पैन-इंडिया स्टार रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका निभा रही हैं। अपनी शानदार अभिनय क्षमता और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए पहचानी जाने वाली रश्मिका इस फिल्म में एक ऐसे अवतार में नजर आने के लिए तैयार हैं, जिसे दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा है।

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म के आखिरी युद्ध सीक्वेंस की एक छोटी-सी वीडियो क्लिप साझा की है। इसके साथ उन्होंने लिखा: “द फाइनल वॉर मायसा”। इसमें रश्मिका अपने दमदार अभिनय और बिल्कुल नए अंदाज से दर्शकों का ध्यान खींचती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही, मशहूर संगीतकार जैक्स बिजॉय का प्रभावशाली संगीत टीजर की ऊर्जा और रोमांच को और भी बढ़ा देता है।
अनफॉर्मुला फिल्म्स के बैनर तले निर्मित और रवींद्र पुल्ले के निर्देशन में बनी ‘मायसा’ एक भावनात्मक एक्शन थ्रिलर है, जिसकी कहानी आदिवासी क्षेत्रों की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts