पढ़ने में नाही लागे दिल...!
- ललिता जोशी
“किताबों में इतना खजाना छुपा है, जितना कोई लुटेरा कभी लूट नहीं सकता ।“
जब से हम डिजिटल हुए हैं तब से सारा विश्व डिजिटल किताबों की गिरफ्त में हैं । प्रत्येक आयुवर्ग अब किताबों से दूर होते जा रहे हैं । डिजिटल किताब के हिमायती लोग कहते हैं कागज पर छपने वाली किताबों के वृक्षों को काटना पड़ता हैं । वृक्षों की चिंता करना अच्छी बात है । वृक्ष पर्यावरण के संतुलन में अहम भूमिका निभाते हैं लेकिन जब विकास के नाम पर सैकड़ों पेड़ एक ही झटके में काट डाले जाते हैं तो सभी की बोलती बंद हो जाती है ।
कोरोना काल में मजबूरी थी कि बच्चों कैसे विद्यालय से जोड़ा जाए तो तब शुरू हुआ ऑनलाइन क्लासेस और डिजिटल पुस्तकों का दौर । अब सब सामान्य हो गया तो भी ऑनलाइन क्लासेस चल ही रही हैं । बच्चों को क्या चाहिए उन्हें तो बस मोबाइल चाहिए वो भी कार्टून देखने के लिए । मोबाइल हाथ में आते ही बच्चों कि भूख और प्यास, खेल- कूद सब भूल जाते हैं। इससे बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर कुप्रभाव पद रहा है। मोबाइल के प्रति ब बच्चे तो बच्चे, बड़े भी अडिक्ट होते जा रहे हैं। अब अक्सर बात चलती है मोबाइल और सोशल मीडिया के डीएडिक्शन की। इस एडिक्शन के कारण आजकल ऑन स्क्रीन टाइमिंग बढ़ता जा रहा है।
ऐसा नहीं है कि ये अपने देश की समस्या है ये अब ग्लोबल समस्या बन गई है और ये दिनों -दिन बढ़ती ही जा रही है । कुछ देशों ने बच्चों के ऑन स्क्रीन टाइम पर पाबंदी लगा दी है और अगर ऐसा करने में अभिभावक असफल रहे तो उन पर जुर्माना भी लग सकता है । इस ऑनलाइन के कारण लोगों की किताबें और समाचारपत्रों को पढ़ने की आदत कम से कम होती जा रही है । पुस्तकों और पत्र -पत्रिकाओं को हाथ में लेकर पढ़ने का जो आनंद है वो उन्हें स्क्रीन पर पढ़ने का क्या ही मज़ा आता है ? किताब अपनेपन का अहसास देती हैं ।
किसी ने क्या खूब कहा है कि :
मैंने वर्षों तक इंतज़ार किया है ।
तुम्हारे छूने की,
तुम्हारे पलटने की
तुम्हारे समझने की
मैं केवल कागज और
स्याही नहीं हूँ,
मैं वो खामोश हमराज़ हूँ ,
जो तुम्हारे अकेलेपन
में साथ निभाती हूँ ।
कहा भी जाता है कि किताबें मनुष्य की सबसे बेहतरीन दोस्त होती हैं । इनसे मनुष्य ज्ञान लेता है और किताबों किसी भी मनुष्य की प्रगति से कोई ईर्ष्या नहीं होती है ।
आजकल देश के दिल दिल्ली में पुरानी सरकारी इमारतों के ध्वस्तिकरण का कार्य जोरों -शोरों से चल रहा है । अब कर्तव्यपथ पर कर्तव्यभवन बन रहे हैं । वैसे पुरानी ऐतिहासिक इमारतें देश के इतिहास की साक्षी होती हैं । जिन्होने देश के विकास के उतार – चढ़ाव देखें है । वे अपने समय के स्थात्यकाला के उत्कृष्ट नमूने होते हैं । विदेशों में तो पुरानी इमारतों को धरोहर की तरह रखा जाता है और आम जनता उन्हें देखने भी जाती है । अपने देश में जरा परिस्थिति एकदम उलट है यहाँ किसी एक राजनीतिक दल का नामों निशान इन इमारतों के ध्वस्तिकरण के साथ ही मिटा दिया जाएगा हमेशा हमेशा के लिए । चलिये ये सब तो सहनीय है लेकिन इन इमारतों में से एक इमारत में 135 वर्ष पुरानी लाइब्रेरी है जिसमे 8.5 लाख किताबें हैं । कर्तव्यभवन तो बनते जाते रहें हैं लेकिन इन नए भवनों के आर्किटेक्टस ने इन भवनों में किताबों के लिए कोई स्थान ही नहीं रखा है । इन 8.5 लाख किताबों मैये बहुत सी दुर्लभ पुस्तकें हैं । क्या करें वर्तमान शासकों को ज्ञान के सागर इन पुस्तकों की कोई अहमियत ही नहीं है । विकास होना चाहिए लेकिन विकास की बलि पर कोई वृक्ष ,कोई पुस्तकें नहीं चढ़ चाहिए । इतनी अट्टालिकाएँ बन रही हैं अरे उनमे एक पुस्तकालय भी बनवा दो । आने वाली पीढ़ियों को भी अपनी ज्ञान गंगा में गोते लगाने का अवसर प्राप्त होगा।
हमारी प्राथमिकताएं भी शायद अब बदल रही हैं । हम अपने युवाओं और जनता को धर्म की राजनीति और मुफ्त की चाशनी चटाने में लगे हैं । बेरोजगार युवाओं को कभी पकोड़े तलने के लिए कहा जाता है तो कभी ई रिक्शा चलाने के लिए कहा जाता है और ये भी बताया जाता है आप इससे अधिक कमाई कर सकते हैं । हमारे चयनित प्रतिनिधि कितने उच्च विचार रखते हैं ,अपनी युवा पीढ़ी के भविष्य के बारे में। पुस्तकें तो हमारी दोस्त हैं लेकिन अब इनकी जगह ले ली है मोबाइल ,लैपटाप और किंडल बुक्स ने । इतना ही आजकल तो छोटे -छोटे बच्चों को पौटी और सुसू की ट्रेनिग भी राइम्स के द्वारा दी जा रही है। अभी आजकल दो बालगीत बहुत लोकप्रिय हो रहें एक तो पोटी आ रही है और दूसरा सुसू आ रही है। क्या जमाना आ गया है बच्चों को टीवी क्या लत लगा दी है । कभी समय था जब नर्सरी राइम्स आकर्षक लेकिन रंगीन बाल पुस्तकों से सिखायी जाती थी ।
हम कैसे विश्वगुरु हैं जहां किताबों के लिए कोई स्थान नहीं है न ही उनका कोई सम्मान । हम विश्व में तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन्ने का दम-खम तो रखते हैं लेकिन अध्ययन का साधन पुस्तकालय का कोई आता -पता नहीं । अब तो किताबे उन बुजुर्गों की तरह लाग्ने लगी हैं जिन्हें उनके खुद के बच्चे घर में नहीं रखना चाहते । यहाँ गुलजार जी की किताबों के बारे कुछ पंक्तियाँ याद आ रही हैं :
किताबें झांकती हैं
बंद अलमारी के शीशों से
बड़ी हसरत से तकती हैं
महीनों अब
शायद 135 वर्ष पुरानी इस लाइब्रेरी की 8.5 लाख पुस्तकें भी यही सोच रही होंगी । इन किताबों से प्राप्त ज्ञान ने न जाने कितने लोगों का भविष्य उज्ज्वल किया होगा । आधुनिक पीढ़ी और राजनेताओं को देखकर एक फिल्मी गीत याद आ गया
मेरा पढ़ने में नाही लगे दिल ...!
(मुनिरका एन्क्लेव, दिल्ली)





No comments:
Post a Comment