प्रशासनिक अधिकारी रत्न कुमार को सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई
मेरठ। आयुक्त कार्यालय/कैम्प कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत रत्न कुमार के सेवानिवृत्त होने पर शनिवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके सेवाकाल के दौरान किए गए कार्यों, कर्तव्यनिष्ठा और योगदान की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
समारोह में रत्न कुमार को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने सेवाकाल में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। शासकीय सेवा में उनके योगदान और कार्य के प्रति समर्पण को सदैव याद रखा जाएगा। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके सुखद, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर आयुक्त कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment