पॉक्सो अधिनियम की जानकारी देकर छात्राओं को किया जागरूक
मेरठ। चावली देवी आर्य कन्या इंटर कॉलेज, ब्रह्मपुरी में छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम-2012 के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को यौन शोषण, यौन उत्पीड़न और पोर्नोग्राफी से संरक्षण देने वाले कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अधिवक्ता उर्वशी चौधरी ने छात्राओं को बताया कि पॉक्सो अधिनियम का उद्देश्य बच्चों को यौन अपराधों से कानूनी सुरक्षा प्रदान करना और पीड़ित बच्चों को न्याय दिलाना है। उन्होंने छात्राओं से सतर्क रहने और स्वयं के साथ-साथ आसपास के बच्चों को भी जागरूक करने का आह्वान किया।

No comments:
Post a Comment