44 साल बाद हॉकी में स्वर्ण, एनएएस कॉलेज मैदान पर खिलाड़ियों ने तिरंगा लहराकर मनाया जश्न

मेरठ। एशियाई खेलों में भारतीय हॉकी टीम के 44 साल बाद स्वर्ण पदक जीतने और ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने पर एनएएस कॉलेज के हॉकी मैदान में खिलाड़ियों ने तिरंगा लहराकर जश्न मनाया। भारतीय टीम के चैंपियन बनने से स्थानीय हॉकी खिलाड़ियों में भी उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई।

शाम को हॉकी मैदान पर एकत्र खिलाड़ियों ने तिरंगा फहराकर भारतीय टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाया। खिलाड़ियों ने इसे देश के लिए गौरव का क्षण बताते हुए भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी। इस दौरान खिलाड़ियों में खेल के प्रति नया जोश और उत्साह देखने को मिला।

जश्न में रजनीश कौशल, विनय पराशर, सत्यवीर शर्मा, प्रभा ठाकुर, नीरू शर्मा, शिव प्रकाश, ज्योति सैनी सहित बड़ी संख्या में हॉकी खिलाड़ी शामिल रहे। प्रशिक्षक प्रदीप चिन्योटी ने भी खिलाड़ियों के साथ भारतीय टीम की जीत की खुशी साझा की।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts