गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़ में बावरिया गिरोह का एक लाख का इनामी धर्मेंद्र टिड्डी ढेर

निवाड़ी क्षेत्र में क्राइम ब्रांच से हुई मुठभेड़, बदमाश पर दर्ज थे करीब 60 आपराधिक मुकदमे; तीन पुलिसकर्मी भी घायल

गाजियाबाद। गाजियाबाद के निवाड़ी थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस और बावरिया गिरोह के कुख्यात बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी घायल हो गया। पुलिस उसे निवाड़ी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ के दौरान तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार के अनुसार, क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी निवाड़ी क्षेत्र में मौजूद है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना के आधार पर एडीसीपी क्राइम के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। इसी दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें धर्मेंद्र गोली लगने से घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

दो जिलों से घोषित था इनाम

पुलिस के मुताबिक, धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी पर गाजियाबाद के मसूरी थाने की ओर से 50 हजार रुपये और बागपत के खेकड़ा पुलिस की ओर से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इस तरह उस पर कुल एक लाख रुपये का इनाम था। आरोपी पर करीब 60 आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य गतिविधियों को लेकर जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts