विद्युत कर्मियों को सुरक्षा और तकनीकी दक्षता का प्रशिक्षण

33/11 केवी उपकेंद्र आवास विकास मुरादाबाद में एक दिवसीय प्रशिक्षण, दुर्घटनाओं की रोकथाम पर जोर

मेरठ, 6 अक्टूबर। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) की ओर से विद्युत उपकेंद्रों के सुरक्षित और सुचारू संचालन के साथ कर्मचारियों की कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता के निर्देश पर मंगलवार को 33/11 केवी उपकेंद्र आवास विकास, मुरादाबाद में टीजी-2 और लाइनमैन कर्मचारियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण में 33/11 केवी उपकेंद्रों के संचालन, विद्युत उपकरणों के रखरखाव और सुरक्षा मानकों से संबंधित तकनीकी जानकारी को सरल एवं व्यवहारिक तरीके से समझाया गया। कर्मचारियों के तकनीकी ज्ञान और सुरक्षा प्रक्रियाओं की समझ मजबूत करने के लिए बहुविकल्पीय प्रश्नों के माध्यम से भी प्रशिक्षण दिया गया।

हाई वोल्टेज उपकरणों पर काम करते समय सावधानी

प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को बताया गया कि हाई वोल्टेज उपकरणों पर कार्य करने से पहले विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद करना जरूरी है। इसके बाद अर्थिंग रॉड से उपकरणों को डिस्चार्ज करने और अस्थायी अर्थिंग सुनिश्चित करने की प्रक्रिया समझाई गई। सुरक्षा किट के सही उपयोग और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई का भी व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

ट्रांसफार्मर के रखरखाव की जानकारी

कर्मचारियों को पावर ट्रांसफार्मर की सुरक्षा एवं रखरखाव, विद्युत लाइनों के रखरखाव, उपकेंद्र संचालन की तकनीकी बारीकियों और आधुनिक सुरक्षा उपकरणों के इस्तेमाल की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि नियमित प्रशिक्षण से कर्मचारियों की तकनीकी दक्षता और आत्मविश्वास बढ़ता है तथा विद्युत दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलती है।

सुरक्षा नियमों के पालन की दिलाई शपथ

कार्यक्रम के समापन पर अधिकारियों ने सभी कर्मचारियों को विद्युत कार्यों के दौरान पूरी सतर्कता बरतने और सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने की शपथ दिलाई। अधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की तकनीकी दक्षता और सुरक्षा जागरूकता बढ़ाकर दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। इससे उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने में भी मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में इं. अभिषेक श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता (मुख्यालय) और मांज, अधिशासी अभियंता समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts