दिल्ली की ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली के लिए सपा ने मेरठ में बनाई रणनीति
पूर्व एमएलसी संजय लाठर ने कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां, अधिक से अधिक लोगों को रामलीला मैदान पहुंचाने की तैयारी
मेरठ। दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने जा रही INDIA गठबंधन की ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली को लेकर समाजवादी पार्टी ने मेरठ में तैयारियां तेज कर दी हैं। रैली में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सपा कार्यालय पर तैयारी बैठक आयोजित की गई। इसमें पूर्व एमएलसी संजय लाठर ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रैली की तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में दिल्ली रैली के लिए संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपने और मेरठ से अधिक से अधिक लोगों को दिल्ली ले जाने की योजना बनाई गई। नेताओं ने आपसी समन्वय के साथ जनसंपर्क अभियान चलाने पर जोर दिया।
2027 के चुनाव से पहले संगठन की सक्रियता
बैठक को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की संगठनात्मक सक्रियता के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रैली के माध्यम से लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार से जुड़े मुद्दों को उठाने की तैयारी है। पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर रैली में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। इस मौके पर सपा के जिला अध्यक्ष कर्मवीर सिंह गूमी , पूर्व विधायक योगेश वर्मा ,आदिल चौधरी,वसीम राजा , शहर विधायक रफीक अंसारी, पूर्व जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह, सवरत चौधरी , गीरेन्द्र प्रधान, अजय अधाना आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment