वैभव वशिष्ठ के गीतों पर देर रात तक झूमे आईआईएमटी के युवा
म्यूजिकल स्टार नाइट फ्रेशर्स पार्टी-2026 में हजारों विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, डांस, रैप और संगीत की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय में शुक्रवार को आयोजित म्यूजिकल स्टार नाइट फ्रेशर्स पार्टी-2026 में सुर, संगीत और मस्ती का जबरदस्त संगम देखने को मिला। प्रसिद्ध गायक वैभव वशिष्ठ ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि छात्र-छात्राएं देर रात तक झूमते रहे। उनके लोकप्रिय गीतों पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया। हजारों विद्यार्थियों की मौजूदगी में पूरा परिसर तालियों और संगीत की गूंज से सराबोर रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ आईआईएमटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता, सौरभ गुप्ता, प्रति कुलाधिपति डॉ. मयंक अग्रवाल, एमडी आईआईएमटी स्कूल्स पियांशु अग्रवाल और कुलपति डॉ. दीपा शर्मा ने किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रियांशु और गीतिका ने डुएट डांस, यश और शोभित ने गायन, रितिका ने नृत्य और हिमांशु ने रैप सॉन्ग से दर्शकों का मनोरंजन किया।
गीतों पर गूंजे वन्स मोर के स्वर वैभव के
शिक्षा के साथ प्रतिभा निखारना भी जरूरी
कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता के लिए लक्ष्य के प्रति समर्पण जरूरी है। उन्होंने आईआईएमटी समूह की यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि मॉल रोड स्थित दो कमरों से शुरू हुआ संस्थान आज उत्तर भारत में अपनी पहचान बना चुका है। यहां से शिक्षा प्राप्त कर निकले विद्यार्थी देश-विदेश में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
प्रति कुलाधिपति डॉ. मयंक अग्रवाल ने कहा कि विश्वविद्यालय में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों की रचनात्मकता, प्रतिभा और व्यक्तित्व विकास पर भी ध्यान दिया जाता है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आपसी मेलजोल बढ़ाने का अवसर देते हैं।
कार्यक्रम के अंत में कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता ने गायक वैभव वशिष्ठ को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मंच संचालन डॉ. विदुषी गोयल ने किया। इस अवसर पर निदेशक निर्देश वशिष्ठ, अलका शर्मा, मनीषा मेहता सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।



No comments:
Post a Comment