प्रोडक्ट और पोर्ट्रेट फोटोग्राफी की बारीकियों से रूबरू हुईं छात्राएं

आरजी कॉलेज में एमओयू के तहत आयोजित हुआ व्यावहारिक प्रशिक्षण सत्र

मेरठ। रघुनाथ गर्ल्स पीजी कॉलेज के विजुअल आर्ट (ड्रॉइंग एंड पेंटिंग) विभाग और लेंस एकेडमी के बीच हुए एमओयू के तहत शनिवार को छात्राओं के लिए प्रोडक्ट एवं पोर्ट्रेट फोटोग्राफी पर व्यावहारिक प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। 

लेंस एकेडमी के प्रमुख प्रशांत ने छात्राओं को कैमरे के लेंस, अपर्चर, शटर स्पीड, एंगल और लाइटिंग की तकनीकी बारीकियां समझाईं। उन्होंने बताया कि सही कैमरा सेटिंग और प्रकाश व्यवस्था से उत्पादों की आकर्षक एवं व्यावसायिक तस्वीरें कैसे ली जा सकती हैं। पोर्ट्रेट फोटोग्राफी के दौरान बैकग्राउंड, फोकस, लेंस चयन और व्यक्ति की पोजिशनिंग के महत्व की जानकारी भी दी गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य छात्राओं को आधुनिक फोटोग्राफी तकनीकों से जोड़कर रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों के लिए तैयार करना रहा। इस अवसर पर चित्रकला विभाग की प्रभारी प्रो. अर्चना रानी, डॉ. नजिमा, डॉ. गरिमा कुमारी और मिस इंशा सहित विभाग की शिक्षिकाएं तथा एमए की सभी छात्राएं उपस्थित रहीं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts