आरजी कॉलेज में राष्ट्रीय एकता की शपथ, भाषण प्रतियोगिता और एकता दौड़ का आयोजन
मेरठ। राष्ट्रीय एकता दिवस पर रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में छात्राओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल को याद करते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे का संकल्प लिया। कॉलेज में इतिहास एवं राजनीति विज्ञान विभाग, एनसीसी, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) और रेंजर्स दल की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
राजनीति विज्ञान विभाग की अंतर-महाविद्यालयीय भाषण प्रतियोगिता में करीब 40 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का विषय ‘राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने में युवाओं की भूमिका’ रहा। इसमें खुशी ने प्रथम, सना ने द्वितीय और अंशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ. अंजली गुप्ता और डॉ. लक्ष्मी शामिल रहीं। इतिहास विभाग की ओर से छात्राओं और शिक्षिकाओं को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। एनसीसी कैडेट्स ने भी शपथ लेकर देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प लिया। प्राचार्या प्रो. निवेदिता कुमारी ने कहा कि राष्ट्रीय एकता केवल एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि जीवन में अपनाया जाने वाला संकल्प है। एनसीसी अधिकारी मेजर प्रो. अंजुला राजवंशी के निर्देशन में भाषण प्रतियोगिता और प्रश्नोत्तर गतिविधि भी हुई। अंडर ऑफिसर मुस्कान और सीनियर अंडर ऑफिसर हंशिका चौधरी ने कैडेट्स से सरदार पटेल के जीवन और योगदान से जुड़े सवाल पूछे। डॉ. संगीता धामा ने भी कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया। वहीं, एनएसएस और आरजी रेंजर्स के संयुक्त तत्वावधान में छात्रावास परिसर में एकता दौड़ आयोजित की गई, जिसमें करीब 70 छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी निर्लेप कौर, डॉ. किरण शर्मा और रेंजर्स प्रभारी डॉ. सुनीता सिंह के निर्देशन में हुआ। छात्राओं को जाति, धर्म और भाषा के भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।


No comments:
Post a Comment