‘रामायणम्’ के नए पोस्टर में दिखी रणबीर कपूर, साईं पल्लवी की झलक
मुंबई। रामायणम् के मेकर्स ने फिल्म से भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर, सीता के रूप में साईं पल्लवी, लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे और रावण के भव्य अवतार में रॉकिंग स्टार यश का नया असेंबल पोस्टर जारी किया है। साथ ही घोषणा की है कि दो पार्ट वाली इस महाकाव्य के पार्ट 1 को दुनिया भर में 5 नवंबर 2026 रिलीज़ किया जाएगा।
पोस्ट शेयर करते हुए मेकर्स ने संदेश लिखा है “यह राम के युग का आरंभ है”। इस घोषणा ने महाकाव्य के इर्द-गिर्द उसके रिलीज से पहले ही जश्न का माहौल बनाना शुरू कर दिया है। वही फिल्म की एडवांस बुकिंग दशहरा के मौके पर शुरू होने वाली है।
पोस्टर में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में हैं, उनके साथ साईं पल्लवी सीता और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आ रहे हैं, जबकि रॉकिंग स्टार यश का भव्य रावण का अवतार उनके ऊपर नजर आ रहा है, जो कहानी के केंद्र में बसे किरदारों के बीच एक अलग तरह का विजुअल कंट्रास्ट को बनाता दिखाई दे रहा है।


No comments:
Post a Comment