अखिलेश ने लैपटॉप देकर बढ़ाया मेधावी छात्र का हौसला
- सूजडु के कामरान ने लखनऊ तक रोशन किया मुजफ्फरनगर का नाम
मुजफ्फरनगर। जनपद की प्रतिभाएं अपनी मेहनत, लगन और काबिलियत के दम पर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। इसी कड़ी में सूजडू के गांव खालसा पट्टी निवासी होनहार छात्र कामरान अहमद पुत्र आफताब राणा एडवोकेट ने अपनी शानदार शैक्षणिक उपलब्धि से जनपद का नाम रोशन किया है।
जी माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल, मुजफ्फरनगर के मेधावी छात्र कामरान अहमद (पौत्र मरहूम जमील अहमद प्रधान जी) ने सीबीएसई 2026 बोर्ड फेज-2 परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर तीसरी रैंक हासिल की, जबकि जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि पर लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें लैपटॉप देकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में ऐसे छ होनहार होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अलग-अलग टाप किया।
कामरान अहमद की यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और शिक्षा के प्रति समर्पण का प्रमाण है। राष्ट्रीय स्तर पर तीसरी रैंक हासिल करना किसी भी विद्यार्थी के लिए बड़ी उपलब्धि है। कामरान ने अपनी प्रतिभा से न केवल परिवार का मान बढ़ाया, बल्कि खालसा पट्टी गांव और मुजफ्फरनगर जनपद को भी गौरवान्वित किया है।
लखनऊ में आयोजित सम्मान के अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जिया चौधरी मौजूद रहे। कामरान अहमद की उपलब्धि यह संदेश देती है कि लक्ष्य के प्रति समर्पण और निरंतर प्रयास से सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचा जा सकता है। खालसा पट्टी के इस होनहार छात्र ने अपनी प्रतिभा से पूरे जनपद को गौरवान्वित किया है।


No comments:
Post a Comment