स्टीलबर्ड ने हापुड़ में खोला एक्सक्लूसिव राइडर शॉप, 2027 तक 1000 आउटलेट का लक्ष्य
वसीम मोटर एंड रॉयल बाइक एक्सेसरीज़ के नाम से शुरू हुआ नया आउटलेट, हेलमेट और राइडिंग एक्सेसरीज़ की मिलेगी विस्तृत रेंज
हापुड़। देश की प्रमुख हेलमेट निर्माता कंपनियों में शामिल स्टीलबर्ड हाई-टेक इंडिया लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश में अपने रिटेल नेटवर्क का विस्तार करते हुए हापुड़ में नया एक्सक्लूसिव स्टीलबर्ड राइडर शॉप शुरू किया है। वसीम मोटर एंड रॉयल बाइक एक्सेसरीज़ द्वारा संचालित इस आउटलेट पर दोपहिया वाहन चालकों को कंपनी के विभिन्न मॉडल के हेलमेट और राइडिंग एक्सेसरीज़ उपलब्ध होंगी।
स्टीलबर्ड हाई-टेक इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव कपूर ने कहा कि एक्सक्लूसिव राइडर शॉप नेटवर्क का विस्तार देशभर के राइडर्स तक गुणवत्तापूर्ण हेलमेट और राइडिंग उत्पाद पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। हापुड़ में नया आउटलेट खुलने से उत्तर प्रदेश में कंपनी की उपस्थिति मजबूत होगी और उभरते बाजारों में ग्राहकों तक पहुंच बढ़ेगी।
सुरक्षा और जागरूकता पर जोर
कंपनी के अनुसार, एक्सक्लूसिव रिटेल स्टोर के माध्यम से ग्राहकों को एक ही स्थान पर अपनी जरूरत, पसंद, स्टाइल और बजट के अनुरूप हेलमेट चुनने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही असली और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हेलमेट के इस्तेमाल तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार राइडिंग के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा।
हापुड़ में नया आउटलेट शुरू होने से स्थानीय दोपहिया वाहन चालकों को स्टीलबर्ड के विभिन्न उत्पादों तक आसान पहुंच मिलेगी। कंपनी का मानना है कि संगठित रिटेल नेटवर्क का विस्तार केवल उत्पादों की उपलब्धता बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे राइडर सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने में भी मदद मिलेगी।
2027 तक एक हजार आउटलेट का लक्ष्य
स्टीलबर्ड देशभर में अपने एक्सक्लूसिव राइडर शॉप नेटवर्क का लगातार विस्तार कर रही है। कंपनी ने वर्ष 2027 तक देश में 1000 एक्सक्लूसिव राइडर शॉप स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। इसके तहत टियर-2, टियर-3 और उभरते बाजारों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि ग्राहकों को कंपनी के उत्पाद आसानी से उपलब्ध हो सकें।
हापुड़ में नए आउटलेट की शुरुआत इसी रणनीति का हिस्सा है। कंपनी के मुताबिक, वह अपने रिटेल नेटवर्क और चैनल पार्टनर्स के साथ संबंधों को मजबूत करने के साथ गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की उपलब्धता बढ़ाने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता को प्रोत्साहित करने के प्रयास जारी रखेगी।


No comments:
Post a Comment