नासिक ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच निकली श्रीराम-रावण युद्ध स्थल पथ गमन यात्रा

नीलकंठ महादेव मंदिर से रामलीला मैदान तक निकली यात्रा, श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान जी का हुआ विजय तिलक

मेरठ। श्री सनातन धर्म रक्षणी सभा के तत्वावधान में शहर रामलीला कमेटी की ओर से श्रीराम-रावण युद्ध स्थल पथ गमन यात्रा निकाली गई। यात्रा से पहले श्रीराम, श्रीलक्ष्मण और श्रीहनुमान जी का विजय तिलक कर पूजन किया गया। इसके बाद रावण दल की सेना को जुलूस के रूप में आगे बढ़ाया गया। यात्रा का उद्घाटन शहर कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुकेश सिंघल, डॉ. पुनीत गोयल (केशव जी), अनिल गोल्डी (छोटा खाटू श्याम मंदिर), अरविंद गुप्ता (मारवाड़ी), आनंद प्रजापति और अंबुज बंसल ने पूजन किया। मुख्य संयोजक डॉ. टीसी शर्मा तथा संयोजक अक्षत दीक्षित और देव सिंघल रहे।

नासिक ढोल और बैंड-बाजों ने बांधा समां

यात्रा में नासिक ढोल, नगाड़े, शहनाई, ताशा और बैंड-बाजों की धुनों के बीच वनमानुष, जानी दुश्मन और राक्षसों के दल आकर्षण का केंद्र रहे। यात्रा नीलकंठ महादेव मंदिर, शारदा रोड से प्रारंभ होकर ब्रह्मपुरी मेन रोड, शास्त्री जी की कोठी, बिशन चौक और जैनिस पैलेस होते हुए रामलीला मैदान पहुंची।

श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था

यात्रा के दौरान नीलकंठ समिति के प्रदीप गुप्ता (श्यामा श्याम), धवन जी, अनिल जी, भारत भूषण, रविंद्र, राधेश्याम गुप्ता, निर्दोष गुप्ता, संजीव गोयल, संजीव वर्मा और विजय गुप्ता (सेनेटरी वाले) ने जलपान की व्यवस्था की।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि संजय गुप्ता, अतुल दीक्षित, डॉ. वैभव (लोहिया), मनीष (मेडिकल स्टोर), नवीन बादली, राधेश्याम (बैंक वाले), प्रदीप वर्मा, अशोक शर्मा (अवार वाले), हिमांशु गौतम, अरुण गोयल, गोपाल गुप्ता, राजीव बंसल, राजू वर्मा, राजेंद्र गुप्ता और दीपक शर्मा (भाटवाड़े वाले) सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts