गांधी-शास्त्री जयंती पर संस्कारों के साथ स्वच्छता का संदेश

Kindness Tree और साबरमती आश्रम की झलक से बच्चों को महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों से जोड़ा

 मेरठ। गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर केएल इंटरनेशनल स्कूल  में विद्यार्थियों को सत्य, अहिंसा, सादगी, स्वच्छता और जिम्मेदारी जैसे जीवन मूल्यों से परिचित कराया गया। कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस दौरान Kindness Tree और साबरमती आश्रम की झलक जैसी गतिविधियों ने विद्यार्थियों का ध्यान आकर्षित किया। बच्चों ने इन गतिविधियों के माध्यम से गांधीजी के विचारों और उनके सादगीपूर्ण जीवन को समझने का प्रयास किया।

वहीं, चाणक्य क्लब की ओर से वेस्ट मैनेजमेंट पर प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक के जरिए विद्यार्थियों को Reduce, Reuse और Recycle का संदेश दिया गया। नाटक के माध्यम से बच्चों को स्वच्छ एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने तथा पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

आयोजनों की सराहना करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने कहा कि महान व्यक्तित्वों के आदर्श और स्वच्छता जैसे सामाजिक मूल्य तभी सार्थक हैं, जब वे बच्चों के व्यवहार और दैनिक जीवन का हिस्सा बनें। उन्होंने विद्यार्थियों से गांधीजी और शास्त्रीजी के विचारों को केवल पढ़ने तक सीमित न रखते हुए उन्हें अपने आचरण में उतारने का आह्वान किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts