आईएमए मेरठ की नई टीम ने ली शपथ, डॉ. प्रदीप बंसल ने संभाली अध्यक्ष पद की कमान

डॉ. राजीव गोयल रहे मुख्य अतिथि, समारोह में चिकित्सकों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया

मेरठ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) मेरठ शाखा की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार रात आयोजित किया गया। आईएमए उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. राजीव गोयल मुख्य अतिथि रहे, जबकि आईएमए उत्तर प्रदेश के संरक्षक और वर्ष 2022-23 में आईएमए मुख्यालय के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे डॉ. शरद अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

समारोह में नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद और दायित्व की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि डॉ. राजीव गोयल और अन्य अतिथियों का सम्मान भी किया गया। सचिव डॉ. विकास गुप्ता और अध्यक्ष डॉ. मनीषा त्यागी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान चिकित्सकों ने आईएमए की गतिविधियों और आगामी कार्ययोजना को लेकर अपने विचार रखे।

चिकित्सकों को विभिन्न पुरस्कारों से नवाजा

समारोह में डॉ. आशु मिथल को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड दिया गया। प्रेसिडेंट एप्रिसिएशन अवार्ड से डॉ. अक्षत त्यागी, डॉ. आलोक कुमार अग्रवाल, डॉ. ऋषि भाटिया, डॉ. राजीव अग्रवाल, डॉ. अमित गर्ग और डॉ. निशी गोयल को सम्मानित किया गया।

आईएमए रत्न अवार्ड के तहत बेस्ट स्पोर्ट्समैन का सम्मान डॉ. सौरभ अग्रवाल और डॉ. भारती जिंदल को मिला। मोस्ट एक्टिव मेंबर का पुरस्कार डॉ. अपार अग्रवाल और डॉ. मोनिका तोमर को दिया गया। बेस्ट एकेडमिक परफॉर्मेंस अवार्ड डॉ. प्रियांक गर्ग और डॉ. अनुपमा वर्मा को मिला।

सोशल वेलफेयर मेडिकल सर्विसेज अवार्ड डॉ. राशि अग्रवाल और डॉ. राज कुमार बजाज तथा सोशल वेलफेयर नॉन-मेडिकल सर्विसेज अवार्ड डॉ. सुमित उपाध्याय को दिया गया। आईएमए टास्क फोर्स के मोस्ट एक्टिव मेंबर का सम्मान डॉ. विजय सिंह और डॉ. तरुण गोयल को मिला। बेस्ट गाइडिंग वेटरन मेंबर का पुरस्कार डॉ. एमके बंसल और डॉ. एएस जग्गी को प्रदान किया गया।

नई कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी

अध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार अग्रवाल, निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. प्रदीप बंसल, उपाध्यक्ष डॉ. निशी गोयल और डॉ. नवनीत गर्ग तथा मानद सचिव डॉ. विजय सिंह बनाए गए हैं। संयुक्त सचिव के रूप में डॉ. सौरभ कंसल, डॉ. शांतनु अग्रवाल, डॉ. अमित गर्ग (माइक्रो) और डॉ. स्मिता तिवारी को जिम्मेदारी मिली है।

वित्त सचिव डॉ. तरुण गोयल, संयुक्त सचिव (वित्त) डॉ. अमित जैन, वैज्ञानिक सचिव डॉ. वीएन त्यागी, संयुक्त सचिव (वैज्ञानिक) डॉ. मितुल त्यागी, कार्यालय सचिव डॉ. विकास गर्ग और सामाजिक सचिव डॉ. नीलिमा अग्रवाल हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य सचिव डॉ. राज कुमार बजाज बनाए गए हैं।

कार्यक्रम में आईएमए एएमएस मेरठ चैप्टर और हॉस्पिटल बोर्ड ऑफ इंडिया की स्थानीय टीम के पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई। समारोह का समापन अतिथियों और चिकित्सकों के रात्रिभोज के साथ हुआ।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts