भाजपा ने छह क्षेत्रों में घोषित किए सोशल मीडिया और आईटी संयोजक
पश्चिम क्षेत्र में शिवांश श्रीवास्तव को सोशल मीडिया और अंबर स्वामी को आईटी विभाग की कमान, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने जारी की सूची
मेरठ। भाजपा ने संगठन के डिजिटल प्रचार-प्रसार और तकनीकी गतिविधियों को मजबूत करने के लिए प्रदेश के छह क्षेत्रों में सोशल मीडिया और आईटी विभाग के संयोजकों व सह-संयोजकों की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से बृहस्पतिवार को जारी सूची में पश्चिम, बृज, अवध, कानपुर, काशी और गोरखपुर क्षेत्र के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पश्चिम क्षेत्र में शिवांश श्रीवास्तव को सोशल मीडिया और अंबर स्वामी को आईटी विभाग का संयोजक बनाया गया है।
पश्चिम और बृज क्षेत्र में ये बने पदाधिकारी
पश्चिम क्षेत्र में सोशल मीडिया विभाग के संयोजक शिवांश श्रीवास्तव होंगे। डॉ. हर्षवर्धन सिंह, दीपांशु सिंह, मयंक बालिया, नितेश यादव और दिव्यांश भटनागर को सह-संयोजक बनाया गया है। आईटी विभाग में अंबर स्वामी संयोजक होंगे, जबकि प्रवीण पाठक और भूदेव सह-संयोजक की जिम्मेदारी संभालेंगे।
बृज क्षेत्र में जितेंद्र सविता को सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है। राघव अग्रवाल, विक्रांत गर्ग, नितेश गुप्ता और ऋतु गौतम सह-संयोजक होंगे।
अवध और कानपुर क्षेत्र में नियुक्तियां
अवध क्षेत्र में प्रशांत तिवारी को सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है। रत्नेश अवस्थी, अविनाश गिरी, महेंद्र त्रिपाठी और प्रशांत सिंह सह-संयोजक होंगे। आईटी विभाग में ज्योतिर्मय बरतारिया संयोजक तथा मनीष मिश्रा और अभय सिंह सह-संयोजक बनाए गए हैं।
कानपुर क्षेत्र में हर्ष द्विवेदी सोशल मीडिया संयोजक होंगे। सौरभ कमल, सौरभ मिश्रा और सुमित गुप्ता को सह-संयोजक बनाया गया है। आईटी विभाग की जिम्मेदारी सुरेंद्र विश्वकर्मा को संयोजक और अभिषेक पांडेय को सह-संयोजक के रूप में सौंपी गई है।
काशी और गोरखपुर में भी नई टीम
काशी क्षेत्र में अतुल पांडेय सोशल मीडिया संयोजक बनाए गए हैं। पुंडरीक मिश्रा, निमिष खत्री और अभिषेक केसरवानी सह-संयोजक होंगे। आईटी विभाग में विजय गुप्ता संयोजक तथा कार्तिक गुप्ता और सचिन कुमार सह-संयोजक की जिम्मेदारी निभाएंगे।
गोरखपुर क्षेत्र में सूरज निगम को सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है। शुभम दीक्षित, नितेश कुमार मिश्रा और हिमांशु चंद कौशिक सह-संयोजक होंगे। आईटी विभाग में समीर श्रीवास्तव संयोजक और अश्वनी मिश्रा सह-संयोजक बनाए गए हैं।
भाजपा की इन नियुक्तियों को संगठन के डिजिटल नेटवर्क और सोशल मीडिया गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


No comments:
Post a Comment