बिजनेस ने सिस्को के साथ की साझेदारी, हाइब्रिड एसडी-डब्ल्यूएएन पोर्टफोलियो होगावी मजबूत
मेरठ। तेजी से बढ़ते एंटरप्राइज क्लाउड और एआई के दौर में सुरक्षित, स्केलेबल एवं इंटेलिजेंट नेटवर्किंग की बढ़ती जरूरतों के बीच टेलीकॉम ऑपरेटर वोडाफोन आइडिया की एंटरप्राइज शाखा वी बिजनेस ने सिस्को के साथ साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी के तहत वी बिजनेस अपने हाइब्रिड एसडी-डब्ल्यूएएन पोर्टफोलियो को मजबूत करने के लिए सिस्को मेराकी तकनीक का इस्तेमाल करेगा। कंपनी के अनुसार भारत का एसडी-डब्ल्यूएएन बाजार 2031 तक 20.5 प्रतिशत सीएजीआर की दर से बढ़कर 14.6 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।
वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के चीफ एंटरप्राइज बिजनेस ऑफिसर एमपी सुनील कुमार ने कहा कि आज कंपनियों को ऐसे सुरक्षित और तेजी से बदलने वाले नेटवर्किंग समाधानों की आवश्यकता है, जो उनके रणनीतिक लक्ष्यों के अनुरूप हों। क्लाउड-मैनेज्ड एसडी-डब्ल्यूएएन, वायर्ड एवं वायरलेस नेटवर्किंग तथा इन-बिल्ट सुरक्षा के संयोजन से कंपनियों को अलग-अलग स्थानों पर फैले नेटवर्क का एक ही जगह से प्रबंधन करने और संचालन को आसान बनाने में मदद मिलेगी।
सिस्को इंडिया एवं साउथ एशिया में पार्टनर ऑर्गनाइजेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर अशोक शिवशंकर ने कहा कि एआई-फर्स्ट दुनिया की ओर बढ़ते हुए आधुनिक एंटरप्राइज नेटवर्क को इंटेलिजेंट, सुरक्षित और बदलाव के अनुरूप तैयार करना जरूरी है। वी बिजनेस के सहयोग से एंटरप्राइज नेटवर्क को आधुनिक बनाने और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को गति देने में मदद मिलेगी।
वी बिजनेस ने 2023 में हाइब्रिड एसडी-डब्ल्यूएएन समाधान लॉन्च किया था। यह एसडी-डब्ल्यूएएन, सुरक्षा और मल्टी-क्लाउड इंटीग्रेशन को एक साथ लाते हुए लीज्ड लाइन, ब्रॉडबैंड और सेल्युलर नेटवर्क सहित विभिन्न कनेक्टिविटी विकल्प उपलब्ध कराता है। सिस्को मेराकी से संचालित यह समाधान सिंगल डैशबोर्ड के माध्यम से नेटवर्क प्रबंधन को आसान बनाता है। इसमें एप्लीकेशन एवं परफॉर्मेंस-अवेयर रूटिंग, सुरक्षा, वाई-फाई और सेल्युलर कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
वी बिजनेस के देशव्यापी कनेक्टिविटी नेटवर्क के माध्यम से कंपनियों को पूरी तरह से मैनेज्ड हाइब्रिड एसडी-डब्ल्यूएएन सेवा उपलब्ध होगी। इसमें सिंगल पॉइंट ऑफ कॉन्टैक्ट, प्रोएक्टिव मॉनिटरिंग, लाइफसाइकिल मैनेजमेंट और समान सेवा अनुभव शामिल हैं। सर्विस आधारित मॉडल के कारण कंपनियों को शुरुआती बड़े निवेश की जरूरत नहीं होगी और वे अपनी नेटवर्किंग आवश्यकताओं के अनुसार सेवा का विस्तार कर सकेंगी।


No comments:
Post a Comment