एससीआरआईईटी के छात्र जयंत गंगवार को 9.6 लाख का पैकेज
एलिवेशन के कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में शानदार प्रदर्शन, संस्थान के शिक्षकों ने दी बधाई
मेरठ। सर छोटू राम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एससीआरआईईटी), सीसीएसयू के छात्र जयंत गंगवार ने कैंपस प्लेसमेंट में शानदार सफलता हासिल की है। एलिवेशन की ओर से आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में विभिन्न चरणों की चयन प्रक्रिया में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर जयंत का 9.6 लाख रुपये वार्षिक सीटीसी के पैकेज पर चयन हुआ।
कैंपस प्लेसमेंट प्रक्रिया में संस्थान के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। चयन के विभिन्न चरणों में अपने प्रदर्शन और तकनीकी दक्षता के दम पर जयंत ने सफलता हासिल की। उनकी उपलब्धि पर संस्थान में खुशी का माहौल रहा।
संस्थान के निदेशक प्रो. नीरज सिंघल, डीन प्रो. आरके सोनी, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. केपी सिंह, विभागाध्यक्ष डॉ. शोभित सक्सेना और प्लेसमेंट सेल प्रभारी डॉ. पंकज कुमार समेत शिक्षकों ने जयंत गंगवार को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
निदेशक प्रो. नीरज सिंघल ने कहा कि जयंत की सफलता उनकी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्लेसमेंट उपलब्धियां संस्थान के अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर करियर के लिए मेहनत करने की प्रेरणा देती हैं।
डीन प्रो. आरके सोनी और प्लेसमेंट सेल प्रभारी डॉ. पंकज कुमार ने भी छात्र की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित कंपनियों में अच्छे पैकेज पर चयन संस्थान की शैक्षणिक एवं प्लेसमेंट गतिविधियों की सफलता को दर्शाता है। जयंत गंगवार की उपलब्धि से एससीआरआईईटी और चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित हुआ है।


No comments:
Post a Comment