झूठे सबूत के खेल में फंसे सीबीआई के 6 बड़े अफसर

 दिल्ली हाई कोर्ट ने दिए आपराधिक कार्रवाई के आदेश
नई दिल्ली (एजेंसी)।एक पूर्व भारतीय राजस्व अधिकारी को आरोप मुक्त करने के खिलाफ दायर मामले में सरकार के साथ हुए पत्राचार के संबंध में अदालत में झूठा बयान देने पर दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) के छह अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही शुरू करने का निर्देश दिया है।
अशोक कुमार अग्रवाल बनाम सुशील दीवान सहत अन्य की याचिका को मंजूरी देते हुए अदालत ने उक्त टिप्पणी की। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने संबंधित विशेष न्यायाधीश को सीबीआई अधिकारी सुशील दीवान, विनीत विनायक, अमित कुमार, रमन त्यागी, प्रेम कुमार गौतम और मो. आजाद के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करने का निर्देश दिया।
अदालत ने कहा कि अधिकारियों पर लगाए गए आरोपों में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 191 (झूठा सबूत देना), 193 (झूठा सबूत देने या गढ़ने के लिए सजा) और 209 (अदालत में धोखाधड़ी या बेईमानी से झूठा दावा करने के लिए सजा) के तहत अपराधों का उचित आधार है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts