53 मुकाबलों में दिखा खिलाड़ियों का दम, नॉकआउट दौर में पहुंची सीबीएसई नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप

राधा गोविंद पब्लिक स्कूल में चौथे दिन देशभर के खिलाड़ियों के बीच रोमांचक भिड़ंत, शनिवार से सिंगल और डबल नॉकआउट मुकाबले

मेरठ। राधा गोविंद पब्लिक स्कूल, गढ़ रोड में आयोजित सीबीएसई नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 के चौथे दिन शुक्रवार को देशभर से आए खिलाड़ियों के बीच 53 मुकाबले खेले गए। अलग-अलग राज्यों और विद्यालयों के खिलाड़ियों ने कोर्ट पर शानदार तकनीक, आत्मविश्वास और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों में जीत के लिए जबरदस्त उत्साह के साथ खेल भावना भी नजर आई। अब प्रतियोगिता शनिवार से सिंगल और डबल नॉकआउट दौर में प्रवेश करेगी।

चौथे दिन हापुड़ जिला खो-खो संघ के सचिव रविंद्र सिंह और नेशनल हैंडबॉल खिलाड़ी जगविंदर सिंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के चेयरमैन योगेश त्यागी, सुगंधा त्यागी और प्रधानाचार्या संगीता कश्यप ने अतिथियों को पौधा और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। अतिथियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के सफल आयोजन की सराहना करते हुए खिलाड़ियों को अनुशासन, समर्पण और नियमित अभ्यास के साथ खेल प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित किया।



कई मुकाबलों में दिखी कांटे की टक्कर

प्रतियोगिता में एडमास वर्ल्ड स्कूल ने प्रियदर्शनी स्कूल को 2-0, संपूर्णा केवी ने द गॉडियम स्कूल को 2-0 और इंडियन पब्लिक स्कूल ने विद्या विजय बाल मंदिर को 2-1 से हराया। इंटरनेशनल इंडियन स्कूल ने सनबीम स्कूल को 2-1, जबकि द इंडियन हाई स्कूल ने बुधा दल पब्लिक स्कूल को 2-0 से पराजित किया।

द चॉइस स्कूल ने राधा गोविंद पब्लिक स्कूल को 2-0, जीआर इंटरनेशनल स्कूल ने डीपीएस बेंगलुरु साउथ को 2-1 और डीपीएस सेक्टर-19 ने माउंट लिटेरा जी स्कूल को 2-1 से शिकस्त दी। मणिपाल पब्लिक स्कूल ने दिल्ली पब्लिक स्कूल पटना को 2-0 से हराया। प्राइवेट इंटरनेशनल इंग्लिश स्कूल ने वेलाम्मल विद्यालया को 2-0 से मात दी।

श्री बीएस मूथा गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने इंटरनेशनल इंडियन स्कूल को 2-0, सिलिकॉन सिटी अकादमी ऑफ सीनियर एजुकेशन ने एमईएस इंडियन स्कूल को 2-0 और लिटिल एंजल्स ने इंडियन स्कूल अल गुबरा को 2-0 से हराया। चिन्मय विद्यालय ने स्पार्कलिंग किड्स द फाउंडेशन को 2-0 और प्राइवेट इंटरनेशनल इंग्लिश स्कूल ने जीआर इंटरनेशनल स्कूल को 2-0 से पराजित किया।

दिल्ली पब्लिक स्कूल आजाद नगर ने भारतीय विद्या भवन स्कूल को 2-0, गवर्नमेंट को-एड सर्वोदय विद्यालय ने सनबीम स्कूल को 2-0 और कार्मेल कॉन्वेंट गर्ल्स सीनियर स्कूल ने दिल्ली पब्लिक स्कूल गुवाहाटी को 2-0 से हराया। दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल ने द चिंटल्स स्कूल को 2-0, सनबीम सनसिटी ने इंटरनेशनल इंडियन स्कूल को 2-1 तथा डीपीएस बैंगलोर ईस्ट ने टैगोर इंटरनेशनल स्कूल को 2-0 से मात दी।



नॉकआउट दौर में बढ़ेगा रोमांच

विद्याशिल्प पब्लिक स्कूल ने द गॉडियम स्कूल को 2-0, एमईएस इंडियन स्कूल ने ऋषिकुल विद्या निकेतन को 2-0 और सिद्धार्थ इंटरनेशनल स्कूल ने डीएवी ग्लोबल को 2-0 से हराया। बाल भारती पब्लिक स्कूल ने प्राइवेट इंटरनेशनल इंग्लिश स्कूल को 2-1, जवाहर विद्या मंदिर ने राधा गोविंद पब्लिक स्कूल को 2-1 और सनबीम सनसिटी ने एपिजय स्कूल को 2-0 से हराया।

इसके अलावा संपूर्णा केवी ने डीपीएस बेंगलुरु साउथ को 2-0, इंटरनेशनल इंडियन स्कूल ने इंडियन पब्लिक स्कूल को 2-0, बाल भारती पब्लिक स्कूल ने विद्या विजय बाल मंदिर को 2-0, एडमास वर्ल्ड स्कूल ने जीआर इंटरनेशनल स्कूल को 2-1 तथा डीपीएस सेक्टर-19 ने द चॉइस स्कूल को 2-0 से पराजित किया।

आगे के मुकाबलों में श्री बीएस मूथा गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने द मिलेनियम स्कूल को 2-0, बाल भारती पब्लिक स्कूल ने सनबीम सनसिटी को 2-0, सिद्धार्थ इंटरनेशनल स्कूल ने इंडियन स्कूल मस्कट को 2-1 और संपूर्णा केवी ने विद्याशिल्प पब्लिक स्कूल को 2-0 से हराया। डीपीएस बैंगलोर ईस्ट ने एडमास वर्ल्ड स्कूल को 2-0 और दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल ने इंडिया इंटरनेशनल स्कूल को 2-0 से शिकस्त दी।

आयोजन समिति के सचिव सुशील त्यागी ने बताया कि शनिवार से सिंगल और डबल नॉकआउट मुकाबले शुरू होंगे। मुकाबले सुबह 8:30 बजे से खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के निर्णायक दौर में देशभर से आए खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा और रोमांच और बढ़ने की उम्मीद है। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय की आयोजन टीम, तकनीकी अधिकारियों और शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts