40 दिवसीय गुरबानी प्रवाह का समापन, आज रात से शुरू होगा प्रकाश पर्व का समागम

थापर नगर स्थित सचखंड दरबार में कल धूमधाम से मनाया जाएगा सतगुरु बाबा संगता साहिब जी का प्रकाश पर्व, देशभर से पहुंच रही संगत

मेरठ, लोकसत्य। थापर नगर स्थित सचखंड दरबार, डेरा सतगुरु संगता साहिब में पिछले 40 दिनों से निरंतर चल रहे पावन ‘गुरबानी प्रवाह, नाम सिमरन एवं सेवा’ का रविवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ समापन हुआ। इस दौरान प्रतिदिन सुबह-शाम सैकड़ों श्रद्धालुओं ने नाम सिमरन और गुरबानी का आनंद लिया। आध्यात्मिक आयोजन के समापन के बाद अब सोमवार को सतगुरु बाबा संगता साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाएगा।

विशेष रागी जत्थे करेंगे कीर्तन

समापन अवसर पर सुबह भाई बलजीत सिंह जी लुधियाने वालों ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। रविवार शाम और सोमवार सुबह भाई इंदरपाल सिंह जी चंडीगढ़ वाले कीर्तन करेंगे। वहीं, सोमवार दोपहर 12:30 बजे से पंथ प्रसिद्ध भाई दविंदर सिंह सोढ़ी जी अपने कीर्तन और गुरबानी विचारों से संगत को निहाल करेंगे।

देशभर से पहुंच रही संगत

प्रकाश पर्व में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न शहरों से श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है। सचखंड दरबार परिसर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। संगत सेवा, सिमरन और गुरबानी में लीन है। आयोजकों के अनुसार, रविवार रात 8:30 से 10:30 बजे तक कार्यक्रम होगा, जबकि सोमवार को मुख्य प्रकाश पर्व समागम सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा।

पत्रकारों को भी आमंत्रण

प्रकाश पर्व का आयोजन सचखंड दरबार, डेरा सतगुरु संगता साहिब जी, गली नंबर 7, थापर नगर, प्लाजा सिनेमा के पीछे किया जाएगा। सोमवार दोपहर एक बजे पत्रकारों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के उपरांत गुरु का अटूट लंगर वितरित किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts