के एल इंटरनेशनल स्कूल में 23वीं अंतरविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता
13 स्कूलों के विद्यार्थियों ने लिया भाग, डे-आवती मोदी अकादमी ने जीता प्रथम पुरस्कार
मेरठ। के एल इंटरनेशनल स्कूल में रोटरी क्लब (साकेत) के समन्वय से 23वीं अंतरविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ‘स्वयं से ऊपर सेवा’ के संदेश के साथ आयोजित प्रतियोगिता का विषय मुफ़्त कल्याणकारी योजनाएँ भारत को फ़ायदे से ज़्यादा नुकसान पहुँचा रही हैं’ रहा। इसमें जिले के 13 स्कूलों के कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों ने भाग लेकर कल्याणकारी योजनाओं के देश की आर्थिक और सामाजिक व्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभावों पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन, तर्क-वितर्क, अभिव्यक्ति कौशल और समसामयिक विषयों के प्रति जागरूकता विकसित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत रोटरी क्लब के अध्यक्ष मयूर मित्तल, स्कूल के वाइस चेयरमैन तेजेंद्र खुराना, डायरेक्टर हरनीत खुराना और प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने दीप प्रज्वलित कर की। क्लब की ओर से मुख्य अतिथि तेजेंद्र खुराना का स्वागत किया गया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर डे-आवती मोदी अकादमी को प्रथम, सेंट जॉन्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल को द्वितीय और दीवान पब्लिक स्कूल को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। निर्णायक मंडल में राघव गर्ग, कमल भार्गव और राघव अग्रवाल शामिल रहे।
समापन पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष मयूर मित्तल और स्कूल प्रबंधन ने प्रतिभागियों के उत्साह, आत्मविश्वास और तार्किक अभिव्यक्ति की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में स्वतंत्र चिंतन, तर्कपूर्ण संवाद और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।


No comments:
Post a Comment