20 अक्टूबर को निकलेगी श्रीराम की युद्धस्थल पथ गमन यात्रा

ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और आकर्षक झांकियों के साथ निकलेगा विजय जुलूस

मेरठ। श्री सनातन धर्म रक्षिणी सभा के तत्वावधान में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान जी की विजय यात्रा 20 अक्टूबर, मंगलवार को शाम पांच बजे निकाली जाएगी। यात्रा का प्रारंभिक स्थल नीरंलकर महादेव मंदिर, भैंसाली रहेगा।

यात्रा में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान जी के स्वरूपों के साथ राजा रावण का डोला भी शामिल रहेगा। ढोल-नगाड़ों, ताशों, बैंड-बाजों और साउंड सिस्टम के साथ विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। यात्रा में वानर सेना के स्वरूपों की टोली नृत्य करते हुए चलेगी।

यात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए शास्त्री कोठी, विशन चौक आदि स्थानों से गुजरकर रामलीला मैदान पहुंचेगी। आयोजन में सभा के पदाधिकारी एवं महानगर के गणमान्य लोग शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक डॉ. टीसी शर्मा हैं। अक्षत दीक्षित और देव सिंघल मंच संचालन करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts