एमआईईटी में ‘प्रारंभ 2026’ की धूम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों ने बांधा समां

बीटेक से एमबीए तक पांच पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को मिले मिस्टर-मिस फ्रेशर के खिताब, रैंप वॉक और टैलेंट राउंड में दिखी प्रतिभा

मेरठ, लोकसत्य। मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एमआईईटी) में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के स्वागत के लिए ‘प्रारंभ 2026’ फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। समारोह में बीटेक, फार्मेसी, एमबीए, एमसीए और बीएससी बायोटेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, गायन, नृत्य, खेलकूद और मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ढोल की थाप पर विद्यार्थियों ने जमकर नृत्य किया, जबकि रैंप वॉक में आत्मविश्वास और आकर्षक अंदाज देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन विष्णु शरण, वाइस चेयरमैन गौरव अग्रवाल, बरखा अग्रवाल, कैंपस निदेशक प्रो. डॉ. संजय कुमार सिंह, डीन एकेडमिक्स डॉ. संजीव सिंह और डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ. हनी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने अपने जूनियर्स के स्वागत में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और मनोरंजक गतिविधियां प्रस्तुत कीं।

तकनीकी शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी

कैंपस निदेशक प्रो. डॉ. संजय कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में पढ़ाई के साथ संस्कारों का भी विशेष महत्व है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में तकनीकी ज्ञान और आधुनिक शिक्षा हासिल करने के साथ अपने संस्कारों को बनाए रखना तथा गुरुजनों का सम्मान करना भी जरूरी है।

पांच पाठ्यक्रमों में चुने गए मिस्टर-मिस फ्रेशर

फ्रेशर्स पार्टी में मिस्टर फ्रेशर और मिस फ्रेशर के चयन के लिए रैंप वॉक, प्रश्नोत्तरी और टैलेंट राउंड आयोजित किए गए। विभिन्न चरणों में प्रदर्शन के आधार पर निर्णायक मंडल ने पांच पाठ्यक्रमों के विजेताओं का चयन किया।

बीटेक में सक्षम को मिस्टर फ्रेशर और अवनी को मिस फ्रेशर चुना गया। एमबीए में किरत और जानवी ने क्रमशः मिस्टर व मिस फ्रेशर का खिताब जीता। एमसीए में शिवांश मिस्टर फ्रेशर और आरती मिस फ्रेशर बनीं। फार्मेसी में समीर को मिस्टर फ्रेशर तथा प्राची को मिस फ्रेशर चुना गया। वहीं, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी में आदित्य ने मिस्टर फ्रेशर और सांची ने मिस फ्रेशर का खिताब अपने नाम किया।

सभी विजेताओं को शील्ड, बुके और उपहार देकर सम्मानित किया गया। समारोह में डॉ. मधुबाला शर्मा, डॉ. विनीत, डॉ. विपिन गर्ग, डॉ. अविनाश, डॉ. प्रदीप पंत और अजय चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts