प्रणवी उर्स ने गोल्फ में रचा इतिहास, भारत को दिलाया 18वां गोल्ड

एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी, महिलाओं के व्यक्तिगत गोल्फ मुकाबले में प्रणवी उर्स ने जीता स्वर्ण पदक

मेरठ। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। महिलाओं के व्यक्तिगत गोल्फ मुकाबले में भारत की प्रणवी उर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। उनके इस प्रदर्शन के साथ भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है।

एशियन गेम्स के 14वें दिन भारत की नजरें कई महत्वपूर्ण मुकाबलों पर हैं। गोल्फ में प्रणवी उर्स की स्वर्णिम सफलता के अलावा तीरंदाजी में भी भारत को बड़ी कामयाबी मिली। महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वह इस स्पर्धा में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं और उन्होंने 2028 ओलंपिक का कोटा भी हासिल किया।

क्रिकेट में भारत-पाकिस्तान फाइनल पर नजर

पुरुष क्रिकेट के स्वर्ण पदक मुकाबले में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हैं। भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को मात दी। भारत-पाकिस्तान के इस मुकाबले का मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होना है।

हॉकी में मलेशिया से गोल्ड की भिड़ंत

पुरुष हॉकी में भी भारत स्वर्ण पदक के लिए मैदान में उतरेगा। सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अब गोल्ड मेडल मुकाबले में भारत का सामना मलेशिया से होगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा।

भारत की पदक तालिका

प्रणवी उर्स के गोल्ड के बाद भारत के खाते में अब 18 स्वर्ण, 26 रजत और 35 कांस्य समेत कुल 79 पदक हो गए हैं। भारत पदक तालिका में पांचवें स्थान पर बना हुआ है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts