डियाजियो इंडिया ने नए रूप में लॉन्च किया मैकडॉवेल्स नंबर 1
अपग्रेडेड ब्लेंड, नई बोतल और प्रीमियम विजुअल पहचान के साथ ब्रांड का रिइन्वेंशन; 30 मिलियन से अधिक केस की सालाना बिक्री
मेरठ। डियाजियो इंडिया ने मैकडॉवेल्स नंबर 1 को नए स्वरूप में पेश किया है। कंपनी के अनुसार यह बदलाव केवल पैकेजिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि व्हिस्की के ब्लेंड, ब्रांड पहचान और उपभोक्ता अनुभव में भी बदलाव किया गया है। नए संस्करण में अतिरिक्त स्कॉच के साथ अपग्रेडेड ब्लेंड तैयार किया गया है, जिसमें पारंपरिक स्कॉच विशेषताओं को बरकरार रखते हुए आधुनिक प्रीमियम पहचान दी गई है।
कंपनी ने बताया कि मैकडॉवेल्स नंबर 1 की सालाना बिक्री 30 मिलियन से अधिक केस है। नए स्वरूप के जरिए ब्रांड ने बदलती उपभोक्ता प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए क्वालिटी, क्राफ्ट्समैनशिप और अनुभव पर जोर दिया है। कंपनी के अनुसार उपभोक्ता अब ऐसी व्हिस्की की ओर आकर्षित हो रहे हैं, जो स्वाद और अनुभव के साथ सामाजिक मेल-जोल के अवसरों से भी जुड़ सके।
स्कॉच, इंडियन माल्ट्स और प्रीमियम ग्रेन स्पिरिट्स का ब्लेंड
नए मैकडॉवेल्स नंबर 1 के ब्लेंड में चुनिंदा इम्पोर्टेड स्कॉच, इंडियन माल्ट्स और प्रीमियम ग्रेन स्पिरिट्स को शामिल किया गया है। कंपनी के अनुसार इसे चुनिंदा ओक और अमेरिकन बैरल्स में मैच्योर किया जाता है तथा अतिरिक्त स्मूथनेस के लिए भारत और स्कॉटलैंड में ब्लेंड किया जाता है।
कंपनी ने बताया कि नए लिक्विड को 100 से अधिक क्वालिटी चेक्स के माध्यम से वैलिडेट किया गया है। इसमें वनीला, हल्की ग्रेन स्वीटनेस और मेलो माल्ट के नोट्स के साथ मैच्योर वुड और डेलिकेट स्वीट स्पाइस के संकेत बताए गए हैं। कंपनी के मुताबिक स्वाद में सॉफ्ट माल्टी, वुडी और वनीला नोट्स की परतें हैं, जबकि फिनिश में वनीला क्रीम और हल्की मिठास के संकेत मिलते हैं।
नई बोतल और आधुनिक विजुअल पहचान
ब्रांड के लिक्विड के साथ इसकी पैकेजिंग में भी बदलाव किया गया है। नई डिजाइन वाली बोतल और कंटेम्पररी विजुअल आइडेंटिटी के जरिए इसे शेल्फ पर अधिक प्रीमियम और विशिष्ट रूप देने का प्रयास किया गया है। कंपनी का कहना है कि नई पहचान ब्रांड के अगले अध्याय और बेहतर उपभोक्ता अनुभव को दर्शाती है।
डियाजियो इंडिया की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर रुचिरा जैतली ने कहा कि आज का व्हिस्की उपभोक्ता वैल्यू को केवल कीमत या अफोर्डेबिलिटी के आधार पर नहीं देखता, बल्कि क्वालिटी, क्राफ्ट्समैनशिप और अनुभव भी महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने बताया कि कंपनी ने 11 बाजारों में 10 हजार से अधिक उपभोक्ताओं के साथ इन उपभोक्ता अंतर्दृष्टियों को वैलिडेट किया।
उन्होंने कहा कि नए स्वरूप के जरिए मैकडॉवेल्स नंबर 1 की परिचित पहचान और उपभोक्ताओं के बीच बने विश्वास को बरकरार रखते हुए इसे नई पीढ़ी के लिए विकसित किया गया है। कंपनी के अनुसार यह बदलाव भारत के मास प्रीमियम व्हिस्की सेगमेंट में ब्रांड की अगली दिशा को तय करने की कोशिश है।

No comments:
Post a Comment