राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में महावीर इंटरनेशनल स्कूल ने जीते 12 पदक

एक स्वर्ण, सात रजत और चार कांस्य पदक पर जमाया कब्जा, खिलाड़ियों की उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी

मेरठ। महावीर इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। सूरजकुंड स्थित बड़ी बैडमिंटन हॉल में आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, सात रजत और चार कांस्य पदक हासिल किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने कौशल, अनुशासन, साहस और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। उनकी सफलता को कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया गया।

विद्यालय के निदेशक आशिम दुबे ने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेलों में मिलने वाली उपलब्धियां विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें अनुशासन और जीवन में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करती हैं।

प्रधानाचार्या गरिमा सिंह ने भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में धैर्य, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और संघर्ष करने की भावना विकसित करते हैं। इस सफलता का श्रेय उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया।

विद्यालय प्रशासन ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेलकूद को भी लगातार प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि वे भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय और जनपद का गौरव बढ़ा सकें।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts