स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल

ओमान के पास पनामा के झंडे वाले जहाज पर प्रोजेक्टाइल से हमला, सभी घायल भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया

नई दिल्ली। ओमान के पास स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में मंगलवार को एक कमर्शियल जहाज पर प्रोजेक्टाइल से हमला किया गया। हमले में जहाज पर सवार 11 भारतीय चालक दल के सदस्य घायल हो गए। विदेश मंत्रालय (MEA) के अनुसार सभी घायल भारतीयों को ओमान के अधिकारियों की मदद से सुरक्षित जहाज से बाहर निकाल लिया गया है।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि हमले का शिकार हुआ जहाज पनामा के झंडे वाला एमटी ऑन पीस (MT On Peace) है। घटना के समय जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहा था। हमले के बाद घायल भारतीय चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित निकालकर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई गई।

MEA ने की हमले की निंदा

विदेश मंत्रालय ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि कमर्शियल जहाजों, नाविकों और आम नागरिकों से जुड़ी सुविधाओं को निशाना बनाया जाना बंद होना चाहिए। मंत्रालय ने समुद्री मार्गों पर जहाजों और उनके चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण मार्ग है। ऐसे में कमर्शियल जहाज पर हमले से समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। फिलहाल सभी घायल भारतीयों के सुरक्षित निकाले जाने की पुष्टि की गई है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts