SCRIET में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन का भव्य शुभारंभ

तीन दिन तक नवाचार और तकनीकी समाधान पर मंथन करेंगे विद्यार्थी

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सर छोटूराम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SCRIET) में तीन दिवसीय स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (SIH) का शुभारंभ हुआ। कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संकाय के डीन प्रो. आर.के. सोनी और संस्थान के निदेशक डॉ. नीरज सिंघल ने विद्यार्थियों को तकनीकी प्रगति के साथ नैतिक मूल्यों को बनाए रखने का संदेश दिया। एसपीओसी एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. निधि चौहान ने कहा कि हैकाथॉन युवाओं को नवाचार के जरिए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का मंच प्रदान करता है। शुरुआती चरण में टीमों ने पीपीटी के साथ अपने प्रोजेक्ट के वास्तविक प्रोटोटाइप प्रस्तुत किए। हैकाथॉन में विद्यार्थी सरकारी विभागों और उद्योगों की ओर से दी गई वास्तविक समस्याओं के तकनीकी समाधान विकसित करेंगे। सह-संयोजक डॉ. शोभित सक्सेना सहित डॉ. गौरव त्यागी, डॉ. कवि भूषण, समन्वयक प्रताप कुमार, सह-समन्वयक अकशा झा और अंश शाक्या ने आयोजन में भूमिका निभाई। 16 स्टूडेंट वॉलंटियर्स ने भी सहयोग किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts