क्ले मॉडलिंग में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता
चयनित प्रतिभागी 2 अक्टूबर को विश्वविद्यालय स्थापना दिवस समारोह में करेंगे प्रतिनिधित्व
मेरठ। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में 26वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित अंतर-महाविद्यालयीन कला एवं सांस्कृतिक महोत्सव के तहत क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता हुई। विद्यार्थियों ने मिट्टी से सामाजिक, समसामयिक और पर्यावरणीय विषयों पर आकर्षक त्रिआयामी आकृतियां तैयार कर अपनी रचनात्मकता और शिल्प-कौशल का प्रदर्शन किया। स्नेहा सिंह और मुस्कान कश्यप की कलाकृतियों ने निर्णायक मंडल और दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. आर.एस. सेंगर ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की एकाग्रता, आत्मविश्वास और नवोन्मेषी सोच को बढ़ावा देती हैं। सांस्कृतिक सचिव डॉ. पंकज चौहान एवं डॉ. नीलेश कपूर के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता संपन्न हुई। डॉ. कपूर ने बताया कि कॉलेज स्तर पर चयनित प्रतिभागी 2 अक्टूबर 2026 को होने वाले विश्वविद्यालय स्थापना दिवस समारोह में जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।

No comments:
Post a Comment