कैनरा बैंक RSETI में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण पूरा, 25 प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र

मेरठ। कैनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), मेरठ में आयोजित 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को समापन हुआ। समापन समारोह में प्रशिक्षण पूरा करने वाले 25 प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम में डोमेन स्किल एसेसर एवं ईडीपी एसेसर मौजूद रहे। संस्थान के निदेशक निशांत गौतम ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उनके मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि कौशल विकास आधारित प्रशिक्षण प्रतिभागियों को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से अर्जित ज्ञान एवं कौशल का उपयोग स्वरोजगार स्थापित करने तथा अन्य लोगों को भी आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन रमेश जोशी एवं माधुरी शर्मा ने किया। प्रशिक्षक ऋषिपाल सिंह ने प्रतिभागियों को आधुनिक कृषि, मशरूम उत्पादन, उद्यमिता, व्यवसाय प्रबंधन एवं स्वरोजगार से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। समापन अवसर पर अतिथियों ने सभी 25 प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए। इस दौरान कार्यालय सहायक ओम विकास, रोहित यादव सहित सभी प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

25 नवंबर से एसी-फ्रिज प्रशिक्षण बैच

संस्थान की ओर से बताया गया कि एसी एवं फ्रिज प्रशिक्षण बैच का शुभारंभ 25 नवंबर 2026 से किया जाएगा। इसके लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। प्रशिक्षण के लिए आवेदक की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच तथा मेरठ जनपद का निवासी होना अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए कैनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), मेरठ से संपर्क कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts