एयरटेल का पोस्टपेड ऑफर हुआ और दमदार, अब iCloud+ के साथ Apple TV और Arcade भी
₹999 और उससे अधिक के फैमिली पोस्टपेड प्लान में मिलेगा क्लाउड स्टोरेज, प्रीमियम मनोरंजन और गेमिंग का लाभ
मेरठ। भारती एयरटेल ने अपने ₹999 और उससे अधिक के फैमिली पोस्टपेड प्लान को Apple की नई सेवाओं के साथ और बेहतर बनाने की घोषणा की है। इन प्लान में अब Apple iCloud+ के साथ Apple TV और Apple Arcade का लाभ भी शामिल होगा। कंपनी के अनुसार, इससे ग्राहकों को कनेक्टिविटी के साथ क्लाउड स्टोरेज, मनोरंजन और गेमिंग की सुविधाएं एक ही प्लान में मिलेंगी।
फोटो, फाइल और पासवर्ड का सुरक्षित स्टोरेज
iCloud+ के जरिए एयरटेल के पोस्टपेड ग्राहक अपनी फोटो, फाइल, पासवर्ड, कॉन्टैक्ट्स और अन्य जरूरी जानकारी को Apple डिवाइसेज पर स्टोर, सिंक और एक्सेस कर सकेंगे। डेटा का बैकअप भी किया जा सकेगा, जिससे नए डिवाइस पर डेटा ट्रांसफर और सेटअप आसान होगा।
Apple TV और Arcade का भी लाभ
इस ऑफर में Apple TV के प्रीमियम ओरिजिनल कार्यक्रमों और फिल्मों का एक्सेस मिलेगा। वहीं, Apple Arcade के जरिए ग्राहक बिना विज्ञापनों और इन-ऐप खरीदारी के गेम्स के कैटलॉग का आनंद ले सकेंगे।
एयरटेल के डायरेक्टर, मार्केट ऑप्स अमित त्रिपाठी ने कहा कि कंपनी अपने फैमिली पोस्टपेड प्लान में कनेक्टिविटी, मनोरंजन और डिजिटल अनुभवों को एक साथ उपलब्ध कराने पर लगातार काम कर रही है। Apple की सेवाओं को जोड़ने से ग्राहकों को अधिक वैल्यू मिलेगी।
तीन सदस्यों वाले परिवार के लिए ₹999 प्लान
₹999 का फैमिली पोस्टपेड प्लान तीन सदस्यों वाले परिवार के लिए है। इसमें फास्टलेन तकनीक के साथ असीमित डेटा, स्पैम से सुरक्षा और मनोरंजन सब्सक्रिप्शन जैसी सुविधाएं शामिल हैं। अब iCloud+, Apple TV और Apple Arcade जुड़ने से इसमें क्लाउड स्टोरेज, मनोरंजन और गेमिंग की सुविधाएं भी शामिल हो गई हैं।
ग्राहक एयरटेल ऐप या किसी भी एयरटेल स्टोर के माध्यम से इन पोस्टपेड प्लान को अपग्रेड कर सकते हैं।

No comments:
Post a Comment