उज्जीवन बैंक के ब्रांड एंबेसडर बने आर. माधवन
‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ कैंपेन शुरू, 26 राज्यों में 800 से अधिक शाखाओं और एक करोड़ से ज्यादा ग्राहकों तक बैंक की पहुंच
मुरादाबाद। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अभिनेता और पद्मश्री सम्मानित आर. माधवन को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। बैंक ने ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ नाम से नया ब्रांड अभियान भी शुरू किया है। अभियान के जरिए बैंक की व्यापक बैंकिंग सेवाओं, शाखा नेटवर्क और ग्राहक पहुंच को सामने लाने का प्रयास किया गया है। बैंक के अनुसार, वह 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 800 से अधिक शाखाओं के माध्यम से एक करोड़ से ज्यादा ग्राहकों को सेवाएं दे रहा है। बैंक बचत, जमा, लोन, बिजनेस बैंकिंग, फॉरेक्स, एनआरआई सेवाओं के साथ निवेश और वेल्थ सॉल्यूशंस भी उपलब्ध कराता है। इसके लोन की सीमा 6,000 रुपये से 250 करोड़ रुपये तक है। अभियान टीवी, प्रिंट, डिजिटल, ओटीटी/सीटीवी, आउटडोर, सोशल मीडिया और शाखा नेटवर्क के जरिए प्रचारित किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment