गणपति बप्पा से नन्हे-मुन्नों ने सीखे मददगार और संस्कारी बनने के संस्कार

मेरठ। मंगल पांडे नगर स्थित अमेरिकन किड्ज़ प्ले स्कूल में शुक्रवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ गणपति विसर्जन कार्यक्रम आयोजित किया गया। नन्हे-मुन्नों ने अध्यापिकाओं के साथ गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना कर उन्हें भावपूर्ण विदाई दी और ज्ञान, सद्बुद्धि व सुख-समृद्धि की कामना की। विद्यालय में 14 सितंबर को गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई थी। बच्चों ने स्वयं गणेश प्रतिमाएं बनाकर उन्हें रोली-चंदन का तिलक लगाया और पूजा की।

विद्यालय की निदेशिका डॉ. मोहिनी लांबा ने बच्चों को गणपति विसर्जन का महत्व बताते हुए कहा कि गणेश जी ज्ञान, विनम्रता, प्रेम और दूसरों की सहायता करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने बच्चों से बड़ों का सम्मान करने, छोटों से प्रेम करने और जरूरतमंदों की मदद करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गणपति विसर्जन का वास्तविक संदेश उनकी अच्छी शिक्षाओं को जीवन में अपनाना है। कार्यक्रम में शिक्षिकाओं एवं स्टाफ का सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts