उज्जीवन एसएफबी ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर

मेरठ। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड ने नया ब्रांड अभियान ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ शुरू किया है। अभियान के तहत पद्मश्री से सम्मानित अभिनेता आर. माधवन को बैंक का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। बैंक के अनुसार वह 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 800 से अधिक शाखाओं के माध्यम से एक करोड़ से ज्यादा ग्राहकों को सेवाएं दे रहा है।

अभियान का उद्देश्य ‘स्मॉल’ शब्द से बैंक के प्रति बनी सीमित सेवाओं या छोटे स्तर की धारणा को बदलते हुए उसकी व्यापक पहुंच और सेवाओं को सामने लाना है। बैंक बचत, जमा, लोन, बिजनेस बैंकिंग, फॉरेक्स, एनआरआई सेवाओं के साथ निवेश और वेल्थ सॉल्यूशंस उपलब्ध कराता है। बैंक के लोन की सीमा 6 हजार रुपये से 250 करोड़ रुपये तक बताई गई है। सीएमओ लक्ष्मण वेलायुथम ने कहा कि आर. माधवन की विश्वसनीयता, सहजता और सादगी अभियान के संदेश से मेल खाती है। आर. माधवन ने कहा कि बैंक की यात्रा और सेवाओं को जानने के बाद उन्होंने इससे जुड़ने का निर्णय लिया। अभियान का प्रचार टीवी, प्रिंट, डिजिटल, ओटीटी/सीटीवी, आउटडोर, सोशल मीडिया और बैंक की शाखाओं के माध्यम से किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts