किठौर में टीबी की दस्तक पर वार, एक्स-रे कैंप में ग्रामीणों की जांच
टीबी यूनिट माछरा ने लगाया शिविर, समय पर पहचान और नियमित उपचार के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक
मेरठ। ग्राम किठौर रूलर में टीबी यूनिट माछरा की ओर से टीबी एक्स-रे कैंप का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन ग्राम प्रधान परवेज दिलशाद और ग्रामीणों ने किया। कैंप में ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भाग लेकर टीबी की जांच और जागरूकता अभियान में सहयोग किया।
शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में टीबी के संभावित मरीजों की समय पर पहचान करना और आवश्यक जांच उपलब्ध कराना रहा। स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों को टीबी के लक्षणों के प्रति जागरूक करते हुए समय पर जांच कराने और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार पूरा एवं नियमित उपचार लेने के लिए प्रेरित किया।
ग्रामीणों को बताया गया कि समय पर टीबी की पहचान और पूरा उपचार लेने से यह बीमारी पूरी तरह ठीक हो सकती है। शिविर के माध्यम से टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के लक्ष्य को मजबूत करने के साथ ग्रामीणों से आसपास के लोगों को भी बीमारी के प्रति जागरूक करने की अपील की गई।

No comments:
Post a Comment