बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं पर एमडी की सीधी सुनवाई, 36 प्रकरण दर्ज
नए कनेक्शन, बिल संशोधन, मीटर और ट्रांसफार्मर से जुड़ी शिकायतें पहुंचीं; अधिकारियों को प्राथमिकता से निस्तारण के निर्देश
मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) मुख्यालय ऊर्जा भवन में मंगलवार को प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता (आईएएस) की अध्यक्षता में जनसुनवाई हुई। इसमें मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर समेत विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 36 उपभोक्ताओं ने बिजली से संबंधित अपनी समस्याएं दर्ज कराईं। एमडी ने उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके निस्तारण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में नए विद्युत कनेक्शन, बिल संशोधन, मीटर और ट्रांसफार्मर के अलावा सोलर समेत अन्य बिजली संबंधी शिकायतें सामने आईं। सभी प्रकरणों को जनसुनवाई रजिस्टर में दर्ज कर संबंधित अधिकारियों को भेजा गया। जिन मामलों में तकनीकी या विभागीय जांच की आवश्यकता है, उनमें प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
मेरठ क्षेत्र से सूरज पाल, गुलजार, कपिल कुमार, एनके अग्रवाल, रूबीना, मुकेश कुमार, सविता जैन, अवधेश कुमार, रचना माथुर, प्रेमलता, अरुण शर्मा, शकुंतला, मंजु देवी समेत अन्य उपभोक्ताओं ने अपनी समस्याएं रखीं। अधिकारियों ने शिकायतों की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन आशु कालिया, निदेशक वाणिज्य संजय जैन, निदेशक तकनीकी एनके मिश्र और निदेशक वित्त स्वतंत्र कुमार तोमर समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्य अभियंता मो. सगीर, राजकुमार और गुलाब सिंह के साथ अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता और उपखंड अधिकारियों ने भी उपभोक्ताओं की शिकायतों के निस्तारण में भाग लिया।


No comments:
Post a Comment