गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल ने जीता मुकाबला
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में होने जा रहे प्रथम चौधरी नरेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल और जे एम एस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ की टीम के बीच वार्मअप मैच हुआ। इसमें गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल ने 11 रन से मैच जीता।
पहले बल्लेबाजी करते हुए गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल ने निर्धारित 20 ओवर में 188 रन बनाए। इसमें उमंग ने 49, प्रिंस ने 42 रन बनाए। गेंदबाजी में विपुल ने 3, यश ने 2, आदित्य ने 2 विकेट लिए।
जवाब में जे एम एस वर्ल्ड स्कूल की टीम 18.4 ओवर में 177 रन ही बना सकी। टीम की ओर से आयुष ने 45, विपुल ने 42, अभिजीत ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में प्रिंस, अहद, अर्णव ने 2, 2 विकेट लिए। इस मौके पर क्रिकेट कोच अतहर अली ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट को लेकर सभी स्कूलों में उनकी मेल आईडी पर फॉर्म भेज दिए गए है। जो स्कूल में इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेना चाहते है वह फॉर्म भरकर जमा कर सकते है।


No comments:
Post a Comment