सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र और ट्रॉली बैग देकर दी भावभीनी विदाई

पुलिस लाइन्स सभागार में आयोजित हुआ समारोह, अधिकारियों ने स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की दी शुभकामनाएं

मेरठ। पुलिस लाइन्स मेरठ स्थित सभागार में बुधवार को सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देशन में आयोजित समारोह में पुलिस अधीक्षक यातायात की उपस्थिति रही।

समारोह के दौरान सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र और ट्रॉली बैग प्रदान कर सेवाकाल के लिए सम्मान व्यक्त किया गया। अधिकारियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के परिजन भी मौजूद रहे। समारोह के बाद पुलिस लाइन्स की ओर से सेवानिवृत्त कर्मचारियों और उनके परिजनों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई।

ये पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त

विदाई पाने वालों में उपनिरीक्षक महेश चन्द्र (थाना ब्रह्मपुरी), उपनिरीक्षक कालीचरन (पुलिस लाइन्स), उपनिरीक्षक महेश प्रताप सिंह (थाना लोहियानगर), फायरमैन मो. फारूख, फायर सर्विस चालक रविन्द्र कुमार, मुख्य आरक्षी ना.पु. रमेश पंवार, मुख्य आरक्षी स.पु. रमेश कुमार सिंह राणा और मुख्य आरक्षी ना.पु. श्रीचन्द्र सिंह शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts