लैंडिंग के दौरान रनवे से टकराया इंडिगो विमान का पिछला हिस्सा
गुवाहाटी से बेंगलुरु आ रही फ्लाइट ने किया गो-अराउंड, दूसरी कोशिश में सुरक्षित उतरा विमान; सभी यात्री सुरक्षित
बेंगलुरु। केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार दोपहर इंडिगो की फ्लाइट 6E 6542 के लैंडिंग के दौरान विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया। गुवाहाटी से बेंगलुरु आ रहे विमान ने पहली लैंडिंग के प्रयास के दौरान हुई घटना के बाद गो-अराउंड किया।
विमान ने दोबारा उड़ान भरने के बाद करीब दोपहर 1:34 बजे दूसरी कोशिश में सुरक्षित लैंडिंग की। घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है और विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं। विमान में कुल कितने यात्री सवार थे, इसकी तत्काल जानकारी सामने नहीं आई है।
47 दिनों में छठा मामला
इंडिगो की फ्लाइट से जुड़ी यह घटना पिछले 47 दिनों में सामने आया छठा मामला बताया जा रहा है। इस अवधि में एयरलाइन की अलग-अलग उड़ानों में इमरजेंसी लैंडिंग, डायवर्जन और तकनीकी खराबी जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। रविवार की घटना के बाद विमान की जांच और घटना के कारणों को लेकर जानकारी का इंतजार है।

No comments:
Post a Comment